रुड़की : रुड़की से एक भावुक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है…जहां एक पति अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया और पीछे पत्नी अपने दो बच्चों के साथ न्याय की गुहार लगा रही है।
जानकारी के मुताबिक जलालपुर निवासी युवक की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। कुछ समय पहले युवक की एक युवती से दोस्ती हुई…जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।
करीब पांच दिन पहले युवक अपनी प्रेमिका के साथ घर से फरार हो गया। पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस से की…लेकिन इस बीच पति ने अपनी प्रेमिका के साथ सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया।
जब महिला को इसका पता चला तो वह बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची और पति को ढूंढने की गुहार लगाई। महिला का कहना है कि उसका पति खुलेआम सोशल मीडिया पर सक्रिय है…लेकिन अब तक पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई है।
पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

यह मामला परिवारिक विवाद के साथ-साथ सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को भी उजागर करता है।
