देहरादून। उत्तराखंड में शासन स्तर पर एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने छह IAS अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मंगलवार को जारी शासनादेश के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।इस फेरबदल में कुछ अधिकारियों से महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देकर उनका दायित्व बढ़ाया गया है।
किस अधिकारी से क्या जिम्मेदारी वापस ली गई?
- नितेश कुमार झा: सचिव पंचायती राज विभाग का प्रभार वापस लिया गया। वह सचिव शहरी विकास बने रहेंगे।
- युगल किशोर पंत: सचिव सैनिक कल्याण विभाग का प्रभार वापस लिया गया।
- दीप्ति सिंह: निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण और प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी वापस ली गई।

किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी?
- सी. रविशंकर: सचिव सैनिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
- उमेश नारायण पांडेय: सचिव पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
- विनीत कुमार: निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, देहरादून और प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
शासन के आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल के बाद पंचायती राज, सैनिक कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों में जिम्मेदारियों का नए सिरे से वितरण किया गया है।
