देहरादून : हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून स्थित Max Hospital Dehradun पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बी.सी. खंडूरी का हालचाल जाना।
इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अस्पताल में मौजूद परिजनों और चिकित्सकों से भी बातचीत की। उन्होंने भरोसा जताया कि बी.सी. खंडूरी जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे।
इस मौके पर उनके पुत्र मनीष खंडूरी और देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे।

