देहरादून : जौलीग्रांट से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है… जहां घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली।
जौलीग्रांट के पाल मोहल्ले में आपसी कहासुनी के दौरान पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति गोपाल ने अपनी पत्नी प्रतिभा पर चाकू से वार किया था। दोनों जौलीग्रांट क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद महिला के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, महिला के पेट पर चाकू से दो वार किए गए थे, जो जानलेवा साबित हुए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
