उत्तराखंड: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही करीब 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट को छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के अलावा results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके अलावा डिजिलॉकर के माध्यम से भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं, फिर “Get Started” पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरिफाई करें। अकाउंट एक्टिव होते ही छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट्स का ही उपयोग करें और किसी भी अफवाह या गलत लिंक से बचें। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट्स पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, ऐसे में धैर्य बनाए रखें।
