देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।
इस दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने राज्य में लागू की गई नई फिल्म नीति को लेकर मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र सौंपा और उनका आभार व्यक्त किया।
पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार की दूरदर्शी फिल्म नीति के चलते उत्तराखंड अब फिल्म निर्माण के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। इससे स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने भी इस पहल को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की संस्कृति एवं प्राकृतिक सुंदरता को देश-विदेश में पहचान मिलेगी।

