देहरादून/टिहरी : टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल देने की कामना की है।
सीएम धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को तुरंत और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा है….ताकि हर स्तर पर राहत कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

