देहरादून : जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टिहरी सांसद Mala Rajya Laxmi Shah ने की, जिसमें हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री Trivendra Singh Rawat भी शामिल हुए।
बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों की प्रगति, उपलब्धियों और लंबित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके त्वरित समाधान पर जोर दिया।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी विकास योजनाएं तय समय सीमा में पूरी हों और कार्यों की गुणवत्ता व पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। साथ ही जनहित से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ मिल सके। उन्होंने देहरादून को विकास के हर मानक पर आगे बढ़ाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया।
बैठक में विधायक उमेश शर्मा काऊ, मेयर शंभू पासवान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

