देहरादून। हिंदी फिल्मों के मशहूर गायक कुमार सानू आज देहरादून पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और गर्मजोशी से स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि देहरादून में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में “एक शाम सुरों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कुमार सानू अपने सुपरहिट फिल्मी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
एयरपोर्ट से वह सीधे देहरादून के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

https://youtu.be/xfyqmWCjPr8