देहरादून : उत्तराखंड में विकास की रफ्तार को नई गति देते हुए दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे अब आम लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने इस एक्सप्रेसवे से सफर करते हुए इसे नए भारत की तेज रफ्तार का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा किया…जिससे यात्रा अब पहले के मुकाबले काफी आसान और तेज हो गई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित हो रहा है और यह एक्सप्रेसवे उसी का एक बेहतरीन उदाहरण है।
यह परियोजना अत्याधुनिक तकनीक, विश्वस्तरीय निर्माण गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। खास बात यह है कि इस मार्ग पर एशिया का सबसे बड़ा एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर भी बनाया गया है, जो विकास और प्रकृति के संतुलन को दर्शाता है।
सरकार का मानना है कि इस एक्सप्रेसवे से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

