देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज उत्तराखण्ड निवास नई दिल्ली में बॉलीवुड अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में विशेष पहल करते हुए “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के उत्पाद हेमा मालिनी को उपहार स्वरूप भेंट किए।
यह पहल राज्य के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और पारंपरिक वस्तुओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर प्रदेश के कारीगरों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

