देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित “राष्ट्र निर्माण उत्सव” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने ओहो रेडियो और ड्रीमर्स एड्यु हब के सहयोग से तीन नए रेडियो चैनलों का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब रेडियो हर घर का अहम हिस्सा होता था और लोग एक साथ बैठकर समाचार और गीतों का आनंद लेते थे।
उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके पास भी एक छोटा रेडियो था, जो उनके लिए किसी खजाने से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि तकनीक के बदलाव के बावजूद रेडियो की आत्मीयता और विश्वसनीयता आज भी कायम है।
मुख्यमंत्री ने Narendra Modi के “मन की बात” कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे रेडियो को फिर से मुख्यधारा में लाने में मदद मिली है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ओहो रेडियो इस परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
युवाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। राज्य सरकार भी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है और उन्हें रोजगार खोजने के बजाय रोजगार सृजित करने की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय में युवाओं को फ्यूचर-रेडी बनाना जरूरी है और इसी के तहत डिमांड-बेस्ड स्किल ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का जिक्र करते हुए “स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर” और दून विश्वविद्यालय में “सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज” को महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता Rakesh Bedi, मेजर प्राजुक्ता देसाई, आरजे काव्या सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
