नैनीताल: आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में नैनीताल के ऑल सेंट्स कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस बार विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 99.5 प्रतिशत रहा।
12वीं कक्षा में सैयदा अमान कामरान ने 99.5 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं संभावी साह ने 99 प्रतिशत के साथ दूसरा और अनन्या गुप्ता ने 97 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
दसवीं कक्षा में मान्या आशी ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। आकांक्षा अग्रवाल ने 96.4 प्रतिशत के साथ दूसरा और आर्या अग्रवाल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया।
स्कूल की प्रधानाचार्या अंजिना रिचर्ड्स ने बताया कि इस बार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में 100 प्रतिशत छात्राएं सफल रही हैं, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

बेहतरीन परिणाम से स्कूल में खुशी का माहौल है और छात्राओं की इस सफलता की हर ओर सराहना हो रही है।
