देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और आईटीबीपी में एडीजी पद पर तैनात संजय गुंज्याल ने शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान समसामयिक मुद्दों, सुरक्षा व्यवस्था और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान प्रदेश और केंद्रीय स्तर पर सुरक्षा समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

