देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड निवास नई दिल्ली में भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा व्यापार, आवागमन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों को स्थानीय जरूरतों और जनहित को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
इस दौरान भारत-नेपाल सीमा से जुड़े आधुनिक लैंड पोर्ट प्रोजेक्ट की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमांत क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को तय समय सीमा में और बेहतर तरीके से पूरा किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिल सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

