मौसम
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल को कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार | नैनीताल | उत्तरकाशी | रुद्रप्रयाग | चमोली | बागेश्वर | पिथौरागढ़ | में 28 अप्रैल को गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, तेज बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है इसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है |
वहीं 29 अप्रैल को | नैनीताल | देहरादून | टिहरी | उत्तरकाशी | रुद्रप्रयाग | चमोली | बागेश्वर | पिथौरागढ़ | में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा | 28 से 30 अप्रैल | तक अन्य जिलों में भी यलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं साथ ही सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

