देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में भाग लिया। यह रैली नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के विरोध के खिलाफ आयोजित की गई थी।
रैली में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर उत्तराखंड की महिलाएं पूरी तरह एकजुट हैं।
उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि संसद में समर्थन न देकर महिलाओं के अधिकारों को रोकने का प्रयास किया गया, जबकि अब जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने हजारों महिलाओं के साथ पदयात्रा भी की। इस दौरान महिलाओं में उत्साह और जागरूकता साफ दिखाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड से उठी यह आवाज पूरे देश में गूंजेगी और नारी शक्ति के अधिकारों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

