देहरादून : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जन जागरण अभियान समिति के तहत विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने मुलाकात की।
इस दौरान छात्राओं ने राज्य सरकार की 15 प्रमुख योजनाओं पर आधारित आकर्षक पोस्टर तैयार कर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए। उन्होंने इन योजनाओं से समाज के विभिन्न वर्गों को मिल रहे लाभ के लिए आभार भी जताया।
मुख्यमंत्री ने छात्राओं के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें समाज और शासन से जुड़े मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाती हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है और इस दिशा में ऐसे प्रयास सराहनीय हैं।

