नैनीताल : नैनीताल से बड़ी खबर है…जहां सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों को राहत देते हुए नई व्यवस्था लागू की है। अब जो छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे सेकेंड बोर्ड यानी दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
सीबीएसई की स्थानीय कोऑर्डिनेटर मंजू जोशी के अनुसार, यह सेकेंड बोर्ड परीक्षा मई महीने में आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य छात्रों को एक ही शैक्षणिक वर्ष में अपने अंकों में सुधार करने या फेल विषयों को पास करने का अवसर देना है।
यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत लागू की गई है, जिससे छात्रों को साल बर्बाद किए बिना अपनी पढ़ाई में सुधार का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि मुख्य परीक्षा और सेकेंड बोर्ड में से जिस परीक्षा में बेहतर अंक आएंगे, वही अंतिम रूप से मान्य होंगे।
बताया गया है कि सेकेंड बोर्ड परीक्षा में वही छात्र शामिल हो सकते हैं, जो कम से कम तीन विषयों में पास हों।

बोर्ड ने इसके लिए पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है, हालांकि जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट हैं, वे अपना आवेदन निरस्त भी कर सकते हैं।
