देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान शुरू करने की घोषणा की है। उत्तराखंड में यह प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर पूरी की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग और कर्मचारियों के प्रशिक्षण का काम किया जाएगा।
इसके बाद 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रह करेंगे।
उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
साथ ही 10 जुलाई से 11 सितंबर तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया चलेगी। अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 11 हजार 733 पोलिंग बूथ हैं और राजनीतिक दलों द्वारा 21 हजार 808 बीएलए तैनात किए जा चुके हैं।
