श्रीनगर (गढ़वाल): युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में आगामी 5 मई को आईटीआई श्रीनगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में हरिद्वार क्षेत्र की ऑटोमोबाइल सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें जेके टायर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज मोटर्स, रॉकमैन, शिवम ऑटोटेक और मुंजाल शोवा जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी।
मेले के माध्यम से करीब 700 से 800 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि रिक्तियों की संख्या जरूरत के अनुसार बदल सकती है।
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई (फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, ऑटोमोबाइल), डिप्लोमा और बीएससी निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्र और सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण पत्र लेकर निर्धारित समय पर पहुंचें।
यह रोजगार मेला युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़ने और नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।

