Raghav Chadha Resignation : देश की राजनीति में बड़ा भूचाल देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल Raghav Chadha समेत कई सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से सियासी हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस घटनाक्रम के बाद आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
इस पूरे मामले पर पार्टी प्रमुख Arvind Kejriwal ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पंजाब के लोगों के साथ “धक्का” बताया है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने भी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे गंदी राजनीति करार दिया है।
राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति थे और अब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई अन्य बड़े नाम भी पार्टी छोड़ चुके हैं…जिससे सियासी माहौल और गरमा गया है।
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसे बीजेपी की रणनीति बताते हुए आरोप लगाया है कि एजेंसियों के दबाव में नेताओं को तोड़ा जा रहा है।
इस घटनाक्रम के बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की स्थिति कमजोर पड़ने की चर्चा भी तेज हो गई है।
फिलहाल देश की राजनीति में इस घटनाक्रम को लेकर बयानबाजी तेज है और आने वाले दिनों में इसका असर और गहराने की संभावना है।

