हरिद्वार : हरिद्वार से दुखद खबर सामने आई है। कोतवाली नगर क्षेत्र के दूधिया बंध में रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव गंगा से बरामद कर लिए गए।
पुलिस के अनुसार दोनों मृतक आपस में दोस्त थे और गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने आए थे। उनकी पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) और सचिन त्यागी (39) के रूप में हुई है।
घटना के बाद शवों को जिला अस्पताल भेजा गया…जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय सावधानी बरतें…ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
