रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा अंडरपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन किशोरों को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान अयान (16), मोहम्मद रकीब (17) और मोहम्मद साकिब (16) के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।
इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

