उत्तरकाशी। देश के प्रमुख गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट अब पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। शीतकाल के बाद हर साल की तरह इस बार भी एक अप्रैल से पार्क में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है।
पार्क के उपनिदेशक हरीश नेगी की मौजूदगी में कनखू बैरियर सहित केदारताल, भैरोंघाटी और गरतांग गली ट्रैक के गेट खोले गए। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि इस बार बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंचेंगे।
गंगोत्री नेशनल पार्क हिम तेंदुए, भूरा भालू, भरल और लाल लोमड़ी जैसे दुर्लभ वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है। इसके साथ ही गंगा नदी का उद्गम स्थल गोमुख भी इसी क्षेत्र में स्थित है।

पार्क में कई प्रसिद्ध ट्रैकिंग रूट भी हैं, जो एडवेंचर और प्रकृति प्रेमियों को खासा आकर्षित करते हैं।
