देहरादून। देहरादून में गोलीकांड के शिकार हुए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन चलाकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि 30 मार्च को राजपुर क्षेत्र में हुए विवाद के दौरान फायरिंग में ब्रिगेडियर जोशी इसकी चपेट में आ गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। घटना के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठे हैं।

