देहरादून : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आज श्री वाराही धाम देवीधुरा में नव-निर्माण मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धाम आस्था, श्रद्धा और शक्ति का प्राचीन केंद्र रहा है और नव-निर्मित कार्य इसके सौंदर्य और भव्यता को और बढ़ाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बग्वाल मेला, जो वाराही धाम में आयोजित होता है हमारी वीरता, परंपरा और सामूहिक आस्था का अद्भुत संगम है। राज्य सरकार ने इसे राजकीय मेला घोषित किया है। उन्होंने कहा कि नव-निर्माण मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ विकास और समृद्धि का प्रतीक बनेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश के चारधाम, शक्तिपीठ, सिद्धपीठ और अन्य मंदिर हमारी सनातन परंपरा और सांस्कृतिक पहचान के जीवंत प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण और पुनरुत्थान का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
चम्पावत क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शारदा कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। ₹179 करोड़ की लागत से शारदा घाट का पुनर्विकास कार्य शुरू किया गया है, जबकि लगभग 430 करोड़ की लागत से गोल्ज्यू कॉरिडोर का निर्माण गतिमान है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष Govind Samant, वाराही शक्ति पीठ ट्रस्ट के संरक्षक और संस्थापक Laxman Singh Lamgariya, अध्यक्ष Heera Ballabh Joshi और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
