उत्तरकाशी: श्री गंगोत्री धाम के कपाट आगामी अक्षय तृतीया यानी 19 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे। यह जानकारी गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने दी।
मंदिर समिति के अनुसार, 18 अप्रैल को गंगा जी की भोग मूर्ति डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से श्री गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी और भैरव घाटी में रात बिताएगी। फिर 19 अप्रैल सुबह 7 बजे पुनः रवाना होगी।
कपाट विधि-विधान के साथ खोलकर अगले छह माह तक खुले रहेंगे।

