रुड़की : रुड़की के सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घर से फरार हुए प्रेमी युगल को पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर रोक लगा दी थी। परिवार की सख्ती के चलते शुक्रवार सुबह दोनों घर से चले गए, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की। सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन बीएसएम कॉलेज के पास एक कैफे में मिली। इसके बाद पुलिस ने शाम करीब चार बजे दोनों को बरामद कर कोतवाली ले आई।

पूछताछ में प्रेमी युगल ने खुद को बालिग बताया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दोनों बालिग होने के कारण स्वतंत्र हैं, इसलिए उन्हें परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।
