![](https://samvaad365.com/wp-content/uploads/2024/12/CONGRESSSS.jpg)
विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन कूच करने पहुंचे। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से बड़ी संख्या में राजभवन के लिए कूच करने जाते कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी, जिसमें पार्टी के नेताओं ने बेरोजगारी, महंगाई और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की। जब प्रदर्शनकारी राजभवन की ओर बढ़े, तो पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच हल्की झड़प हो गई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बेहोश हो गए। पुलिस ने हाथी बड़कला बैरियर के पास राज भवन के लिए निकले कांग्रेसियों को बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसी पहले बैरियर पारकर अंतिम बैरियर तक पहुंच गए।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र की आवाज दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी के नेताओं का कहना था कि ये प्रदर्शन राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ है, जो आम जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश है।
बल प्रयोग कर कांग्रेसियों को पुलिस अंतिम बैरियर से हटाया। पुलिस जब मुख्य बैरियर से कांग्रेसियों हटा रही थी तभी करन माहरा बेहोश हो गए। कांग्रेसियों ने उनपर पानी के छींटे डाले। करीब पांच मिनट बाद उन्हें होश आया।