चमोली : गौचर में आयोजित राज्यस्तरीय कृषि मेले के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, जंगली जानवरों से लोगों की सुरक्षा समेत कई मुद्दों को उठाया गया। हालात को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि कृषि मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ता शिव गंगा वेडिंग प्वाइंट पर एकत्र हुए थे। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं।
प्रदर्शन को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर तक नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद उन्हें रोका गया। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही
