देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। चमोली जिले में आधे घंटे के भीतर दो बार धरती हिली। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 4.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई, जबकि दूसरे भूकंप की तीव्रता 2.8 रही।
सुबह 10:21 बजे आया पहला भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, चमोली में सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जोशीमठ से करीब 19 किलोमीटर दक्षिण में था।
10:52 बजे फिर हिली धरती
पहले झटके के करीब आधे घंटे बाद सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर चमोली में एक बार फिर भूकंप आया। इस बार इसकी तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। दूसरे भूकंप का केंद्र जोशीमठ से करीब 24 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में बताया गया है।लगातार दो बार आए भूकंप के झटकों से क्षेत्र में हलचल का माहौल रहा। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
लोगों में हलचल, नुकसान की जानकारी नहीं
आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप आने से क्षेत्र में हलचल का माहौल रहा। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार आए इन झटकों ने एक बार फिर भूकंप को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
