देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से शासकीय आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष Narendra Jeet Singh Bindra ने मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने आगामी श्री हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। साथ ही 20 मई 2026 को पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है…ताकि किसी को परेशानी न हो।
ट्रस्ट अध्यक्ष ने बताया कि 20 मई को यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया जाएगा, जिसका नेतृत्व पारंपरिक रूप से पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा। श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल होकर गुरु गोबिंद सिंह जी की तपोभूमि के दर्शन करेंगे।

