देहरादून: हरिद्वार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने देहरादून स्थित आवास पर Axiom Mission-4 से जुड़े भारतीय गौरव ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत और अभिनंदन किया।

इस दौरान उनके साथ नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया के निदेशक कर्नल युवराज मलिक भी मौजूद रहे।
सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि Axiom Mission 4 भारत की अंतरिक्ष यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो देश की वैज्ञानिक क्षमता और वैश्विक पहचान को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जैसे साहसी और समर्पित अधिकारी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और उनकी उपलब्धियां पूरे देश को गर्व महसूस कराती हैं।

साथ ही उन्होंने कर्नल युवराज मलिक के साहित्य और ज्ञान के क्षेत्र में योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नेशनल बुक ट्रस्ट के माध्यम से देश में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है।
सांसद रावत ने कहा कि ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों का देहरादून आना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने दोनों अतिथियों को उनके योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं।

