उत्तराखंड: पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है।
रेलवे प्रशासन ने कहा कि हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली 07075 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 10 अप्रैल से 29 मई 2026 तक वर्धा, बडनेरा, नरखेर और इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी।
इसी तरह गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली 07076 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 12 अप्रैल से 24 मई 2026 तक इटारसी, नरखेर, बडनेरा और वर्धा मार्ग से संचालित होगी।
वहीं बेंगलूरू से लालकुआं आने वाली 05073 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 7 अप्रैल से 26 मई 2026 तक बदले हुए मार्ग वर्धा, बडनेरा, नरखेर और इटारसी के रास्ते चलेगी।
इसके अलावा लालकुआं से बेंगलूरू जाने वाली 05074 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 11 अप्रैल से 23 मई 2026 तक इटारसी, नरखेर, बडनेरा और वर्धा मार्ग से चलाई जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के रूट और समय की जानकारी जरूर जांच लें।
