, 2 इंस्पेक्टर समेत 20 दरोगाओं के तबादले
हरिद्वार पुलिस में एक बार फिर बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार देर रात 2 इंस्पेक्टर और 20 दरोगाओं के ट्रांसफर कर दिए, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी को श्यामपुर कोतवाली से हटाकर रानीपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा को श्यामपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को रानीपुर से हटाकर पुलिस कार्यालय भेजा गया है। खास बात यह है कि इन अधिकारियों की तैनाती हाल ही में बदली गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से फेरबदल कर दिया गया।
इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों (SI) के भी तबादले किए गए हैं। अजय शाह को सिडकुल का एसओ बनाया गया है, जबकि नवीन सिंह को रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। चरण सिंह को गैस प्लांट चौकी भेजा गया है और विकास रावत को सिडकुल कोतवाली में एसएसआई बनाया गया है।
प्रवीण बिष्ट को कस्बा बाजार बहादराबाद चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमित नौटियाल को पुलिस लाइन भेजा गया है। विक्रम बिष्ट को सप्तऋषि चौकी की जिम्मेदारी दी गई है और बलवीर डोभाल को पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसी तरह संतोष सेमवाल को चंडी घाट चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि नवीन चौहान को पथरी थाने में भेजा गया है। आशीष नेगी को मंडावर चौकी और नितिन बिष्ट को मंगलौर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
अन्य कई दरोगाओं के भी तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ये तबादले कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। लगातार हो रहे इन फेरबदल को प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
