देहरादून: उत्तराखंड के हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पीएम सूर्यघर योजना के तहत राज्य सरकार ने 5500 से अधिक लाभार्थियों को लंबित सब्सिडी देने का फैसला लिया है।
कैबिनेट के इस निर्णय के अनुसार, जिन लोगों के सोलर प्रोजेक्ट 31 मार्च 2025 तक शुरू हो चुके हैं, उन्हें राज्य सब्सिडी का लाभ मिलेगा। पहले 1 अप्रैल 2024 से राज्य की सब्सिडी रोक दी गई थी, जिससे कई लाभार्थी इंतजार कर रहे थे।
इस योजना के तहत केंद्र सरकार 3 किलोवाट के सोलर प्रोजेक्ट पर 85,800 रुपये की सब्सिडी देती है, जबकि राज्य सरकार की ओर से प्रति किलोवाट 17,000 रुपये के हिसाब से 51,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाती है।
अब उरेडा के माध्यम से सब्सिडी देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जनवरी 2024 तक शुरू हुए प्रोजेक्ट्स को पहले ही सब्सिडी मिल चुकी है, जबकि बाकी लाभार्थियों को भी जल्द भुगतान किया जाएगा।

करीब 3000 लाभार्थियों के लिए सब्सिडी आवंटन की प्रक्रिया जारी है। Beneficiaries सरकार के इस फैसले से सोलर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को आर्थिक राहत भी मिलेगी।
