देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हवन-पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती और महादेव से प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और प्रदेश की तरक्की के लिए प्रार्थना की।

