रुड़की : अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों की खबरों के बाद मंगलौर क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ गई है। कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर झंझेडी, टांडा भनेड़ा, मोहल्ला हल्का और पठानपुरा समेत कई इलाकों के 50 से अधिक परिवारों के युवक इन दिनों ईरान में मौजूद हैं।
कोई रोज़गार के सिलसिले में वहां गया है तो कोई दीनी तालीम हासिल कर रहा है। शिया समुदाय के धर्मगुरु मौलाना शिफ्ते हसन ने बताया कि उनका बेटा भी ईरान में शिक्षा प्राप्त कर रहा है। सुबह बातचीत में उसने परिवार को सुरक्षित होने की जानकारी दी, लेकिन हालात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

जैनपुर झंझेडी गांव से छह लोग मोहल्ला हल्का के चार युवक और पठानपुरा की तीन युवतियां ईरान में हैं। इधर शिया समुदाय के लोग मस्जिदों और इमामबाड़ों में दुआ और मजलिस कर रहे हैं। रुड़की के तीन परिवार भी वर्षों से ईरान में रह रहे हैं, जिनकी सलामती की दुआ की जा रही है।
