देहरादून: युवा आह्वान के तत्वावधान में यूसीएफ सभागार में आयोजित उत्तराखंड युवा विधानसभा के तीसरे दिन सदन में सतत विकास, बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। परिसीमन में जनसंख्या या भौगोलिक क्षेत्र को आधार बनाए जाने पर पक्ष और विपक्ष के युवा विधायकों ने अपने-अपने तर्क रखे। प्रश्नकाल के दौरान प्रतिभागियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाया।

सुबह के सत्र में मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। विधायक वीरेंद्र जाती ने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिल डेवलपमेंट मिशन के अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने की।

समापन सत्र में महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि युवा नेतृत्व भविष्य की दिशा तय करेगा। कर्नल अजय कोठियाल और नेहा जोशी ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में अभिषेक पंत को बेस्ट स्पीकर चुना गया। उत्कृष्ट विधायक अभिनव बंसल, उत्कृष्ट पक्ष विधायक शगुन चौहान, उत्कृष्ट विपक्ष विधायक हिमांशु मेहता, उत्कृष्ट मंत्री दिवाकर गोदियाल और उत्कृष्ट महिला विधायक आयुषी खंडूरी रहीं। मंच संचालन सौरभ ममगाईं और कुलदीप सेमवाल ने किया।

