हरिद्वार : हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। रावली महदूद निवासी 17 वर्षीय छात्र प्रिंस दास शादी समारोह में जाने की तैयारी कर रहा था। वह घर में इलेक्ट्रिक प्रेस से कपड़ों पर प्रेस कर रहा था….तभी अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया।
परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे…लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों और कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई…जिससे अस्पताल में कुछ देर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया समझाकर परिजनों को राजी किया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया।
