देहरादून: कोतवाली क्षेत्र की डाकपत्थर रोड पर शनिवार रात को एक कार अनियंत्रित होकर दुकानों और बाइक पर टकरा गई। कार सवार नशे में धुत दो युवकों ने दुकानदारों और राह चलते लोगों पर कांच की बोतलों से हमला किया।
जानकारी के अनुसार जीवनगढ़ निवासी अंशुल चौहान ने बाजार में रास्ता रोककर करीब 15 लोगों से मारपीट की। पुलिसकर्मियों ने उसे और उसके साथी केशव चावला को पकड़ने का प्रयास किया…लेकिन अंशुल ने पुलिस की वर्दी पर लगे स्टार तक नोच दिए। पुलिस ने दोनों को बाजार चौकी ले जाकर काबू किया।
इस घटना में रीना यादव घायल हुईं वहीं कुछ अन्य लोग भी चोटिल हुए। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए…जिससे सांप्रदायिक तनाव की आशंका भी बनी। बाद में पता चला कि दोनों युवक हिंदू हैं।
व्यापारी संगठन ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

एसपी देहात पंकज गैरोला ने कहा, “इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होगी।
