देहरादून: 26 जनवरी, 77वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 10:30 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
इसके बाद विभागों द्वारा तैयार की गई झांकियों की प्रदर्शनी निकाली गई। सूचना विभाग की झांकी ‘रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’ थीम पर बनाई गई थी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद डीजीपी और पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सेना दल में सीआरपीएफ प्लाटून को पहला, आईटीबीपी प्लाटून को दूसरा और डोगरा रेजिमेंट को तीसरा स्थान मिला। झांकियों में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की झांकी को पहला, संस्कृत शिक्षा विभाग को दूसरा और विद्यालयी शिक्षा विभाग को तीसरा स्थान मिला। लगातार तीसरी बार सूचना विभाग की झांकी ने पहला स्थान जीता।
राज्यपाल ने सचिवालय के चार अधिकारियों और छह पुलिस कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। सम्मानित पुलिसकर्मी हैं: यशपाल सिंह, नरोत्तम बिष्ट, देवेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह मर्तोलिया, सुनील कुमार और सुनील रावत।

इस साल की झांकी में राज्य के 25 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे रजत उत्सव, आर्थिक विकास, योग, आयुर्वेद और पर्यटन के प्रमुख स्तंभों को दर्शाया गया।
