कोटद्वार। पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच कोटद्वार में रसोई गैस को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। गैस सिलेंडर के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है।
इसी बीच उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण खुद मौके पर पहुंचीं और लोगों से हाथ जोड़कर शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर जमा कर रहे हैं, जिससे कृत्रिम संकट पैदा हो रहा है। उन्होंने जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गैस सिलेंडरों का डोर-टू-डोर वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
