देहरादून। जल संस्थान की पाइपलाइन से पानी लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए अब खर्च बढ़ने वाला है। बुधवार से पानी के बिलों में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है।
विभाग के अनुसार यह बढ़ोतरी 2013 के बेस टैरिफ के आधार पर तय की गई व्यवस्था के तहत हर साल की जाती है। पहले जहां लोअर स्लैब में 9 प्रतिशत और उच्च स्लैब में 11 प्रतिशत तक वृद्धि होती थी, वहीं अब इसे घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया है।
जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डीके सिंह ने बताया कि पानी का बिल दो आधारों पर तय किया जाता है। पहला, हाउस टैक्स असेसमेंट के अनुसार उपभोक्ताओं को अलग-अलग स्लैब में रखा जाता है। दूसरा, वैल्यूमेट्रिक टैरिफ के तहत पानी की खपत (लीटर) के हिसाब से बिल दिया जाता है।

प्रदेश में करीब 50 हजार उपभोक्ता इस व्यवस्था के अंतर्गत आते हैं। विभाग का कहना है कि यह बढ़ोतरी व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने के लिए की गई है।
