नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल प्रवास मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने श्रद्धाभाव से माँ नयना देवी मंदिर और प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और विद्यार्थियों को सफलता एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया।
अपने कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने हल्द्वानी से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। उनके प्रस्थान के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. और एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
