अल्मोड़ा। बिजली बिल बकाया को लेकर ऊर्जा निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ताकुला ब्लॉक में बकाया बिल जमा न करने पर निगम ने गोदाम का बिजली कनेक्शन काट दिया। खास बात यह है कि कार्रवाई की जद में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के भाई दीपक आर्या भी आए हैं।
जानकारी के अनुसार गोदाम पर करीब 94 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया था। कई बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया…जिसके बाद निगम ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।
ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले बकाया वसूली अभियान तेज किया गया है। जो भी उपभोक्ता समय पर बिल जमा नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ इसी तरह सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने साफ किया कि बकाया राशि जमा करने के बाद ही दोबारा कनेक्शन जोड़ा जाएगा। निगम का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सभी उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करने के लिए जागरूक करना है।
