रुड़की: रुड़की में एक गर्भवती महिला के साथ कथित रूप से पिता और उनकी पुत्री ने हमला किया, जिससे महिला का गर्भपात हो गया। आरोप है कि महिला की तरफ अश्लील इशारा करने के बाद विरोध करने पर दोनों ने मिलकर हमला किया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी कि 13 नवंबर को वह अपनी गर्भवती पत्नी के साथ सलेमपुर गांव में रिश्तेदारी के लिए जा रहे थे। रास्ते में मालवीय चौक के पास खड़े युवक अरुण ने महिला की तरफ अश्लील इशारा किया। इसके बाद दंपती बाजार की ओर जा रहे थे, तभी आरोपी और उसकी पुत्री ने मिलकर महिला पर हमला कर दिया। महिला को जमीन पर गिरा दिया गया और पेट पर घूंसे-लात मारे गए। महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसका गर्भपात हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अरुण और उसकी पुत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
