देहरादून : प्रधानमंत्री Narendra Modi 27 मार्च को देशभर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करने जा रहे हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने उत्तराखंड शासन को पत्र भेजकर तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्य सचिव शामिल होंगे। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बैठक 27 मार्च को शाम 6:30 बजे आयोजित होगी।
बताया जा रहा है कि बैठक में मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों, खासकर पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और उसके भारत पर प्रभाव को लेकर चर्चा होगी। Global Situation पेट्रोलियम आपूर्ति, कीमतों और लॉजिस्टिक्स जैसे मुद्दे भी एजेंडे में शामिल हैं।
प्रधानमंत्री राज्यों की तैयारियों का आकलन करेंगे और यह समझने की कोशिश करेंगे कि किसी आपात स्थिति में राज्यों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था पर भी चर्चा होगी।
उत्तराखंड के लिए यह बैठक खास मानी जा रही है…क्योंकि राज्य में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है और जल्द ही प्रधानमंत्री का दौरा भी प्रस्तावित है।

मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी विभागों को जरूरी आंकड़े और रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि बैठक में सही जानकारी प्रस्तुत की जा सके।
