
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने रविवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद देश का उद्देश्य आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाना था, तो मिला दिया।
आतंक के टॉप कमांडर मारे गए। मोदी सरकार का स्पष्ट कहना है कि भविष्य में फिर कभी आतंकवादी घटना हुई तो उसे युद्ध के रूप में देखा जाएगा। इससे पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि अब आतंक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हर वर्ग के उत्थान के लिए बनेगी नीतियां
महेंद्र भट्ट ने कहा देश में 94 साल बाद जातिगत गणना का निर्णय लिया गया है। इससे हर वर्ग के उत्थान के लिए नीतियां बनेगी। सभी को इसका लाभ मिलेगा।